Present Indefinite Tense सीखें हिन्दी में | परिभाषा और उदाहरण

हैलो दोस्तों इस आर्टिकल (present indefinite tense in hindi) मे हम जानेंगे कि simple present tense in hindi क्या होते है। इनका उपयोग कब किया जाता है, और साथ में simple present के कुछ example (simple present tense examples in hindi) भी देखेंगे।

इससे पहले अगर आपको टेन्स क्या है यह नहीं पता, तो आपको यह पोस्ट Tense किसे कहते हैं? पढ़ना चाहिए। उसके बाद आप यह पोस्ट और भी अच्छे से समझ पाएंगे।

तो चलिए जानते है कि Simple present tense/ Present indefinite tense क्या होते है। इनका उपयोग कब किया जाता है और इनकी पहचान कैसे करते है।

Present indefinite tense in Hindi –

Present indefinite tense (सामान्य वर्तमानकाल), present tense (वर्तमान काल) का सबसे पहला tense (काल) है। जैसा कि आप नीचे देख सकते है:

Present tense के चार प्रकार-

  1. Simple present tense /present indefinite tense ( सामान्य वर्तमानकाल )
  2. Present continuous tense ( अपूर्ण वर्तमानकाल )
  3. Present perfect tense ( पूर्ण वर्तमानकाल )
  4. Present perfect continuous tense ( पूर्ण-अपूर्ण वर्तमानकाल )

Simple present tense (सामान्य वर्तमान काल) को Present indefinite tense (वर्तमान अनिश्चित काल) भी कहा जाता है।

Present indefinite tense की परिभाषा

सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा – वह टेन्स जिसमे कार्य वर्तमानकाल (यानि इस समय) में होता है, और कार्य कब खत्म होगा इसका पता नहीं चलता है, वहाँ सामान्य वर्तमान (simple present tense) होता है।

इस टेन्स के वाक्यों का उपयोग आदतें, नियमित तथा अनियमित क्रियाएं, सामान्य बातें तथा सत्य कथन बताने में किया जाता है।

जैसे –

  • वह रोज सुबह 5 बजे उठता है। (He wakes up every morning at 5 a.m.)
  • वह ऑफिस से शाम को घर आता है। (He comes home from office in the evening.)

ऊपर दिए गए वाक्यों में आप देख सकते है की काम वर्तमान काल में होता है।

Present indefinite tense meaning in Hindi

Present indefinite tense का हिंदी अर्थ होता है- “वर्तमान अनिश्चित काल”।

Present indefinite tense कि पहचान

जिन हिन्दी वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है। वहाँ Present simple tense/Present indefinite tense होता है। इस टेन्स में कार्य हमेशा वर्तमान समय मे होता है।

सामान्य शब्दों में कहे तो इस टेन्स में हमें किसी कार्य के वर्तमान में होने का पता चलता है।

जैसे- “नेहा स्कूल जाती है।” (Neha goes to school.) इस वाक्य में, नेहा स्कूल जाती है, वर्तमान समय को बताता है।

Present indefinite tense का उपयोग

प्रेजेंट इन्डेफिनेट टेन्स का उपयोग करते समय हमे निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • इस टेन्स के वाक्यों का उपयोग आदतें, नियमित तथा अनियमित क्रियाएं, सामान्य बातें तथा सत्य कथन बताने में किया जाता है।
  • इस टेंस में Verb की 1st form का उपयोग किया जाता है।
  • इस टेन्स में Verb के साथ s/es/ies का उपयोग एकवचन कर्ता होने पर लगाया जाता है। जैसे: teach- teaches, make- makes, go- goes etc.
  • नकारात्मक वाक्यों में do not (don’t) और does not (doesn’t) का प्रयोग किया जाता है, जहां:
    • Don’t – का प्रयोग I, we, you, और they के साथ किया जाता है।
    • Doesn’t – का प्रयोग he, she, it, name के साथ किया जाता है।

Present indefinite tense के formulas

Subject + verb 1st form + s/es + object. (for positive sentence)

Subject + do/does + not + verb 1st form + object. (for negative sentence)

Do/does + subject + verb 1st form + object? (for interrogative sentence)

Do/does + subject + not + verb 1st form + object? (for interro-negative sentence) 
{or}

Do not /does not + subject + verb 1st form + object?
(for interro-negative sentence) 

Types of Sentences in “Present indefinite tense

Present indefinite tense के वाक्यों को चार भागों में बाँटा जा सकता है:

  • Positive sentence ( सकारात्मक वाक्य )
  • Negative sentence ( नकारात्मक वाक्य )
  • Interrogative sentence ( प्रश्नवाचक वाक्य )
  • Negative Interrogative sentence ( नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य )

Positive sentence

Formula-

Subject + verb 1st form + s/es + object.

Example in Hindi and English –

1.) मै रोजाना अपना काम करता हूँ।
1.) I do my work every day.

2.) हम रोज घूमने जाते है।
2.) We go for a walk every day.

3.) तुम अपने दोस्त के साथ बातें करते हो।
3.) You talk with your friend.

4.) वे हर दिन क्रिकेट मैच देखते हैं।
4.) They watch cricket matches every day.

5.) वह अपने दोस्तों के साथ बाजार जाता है।
5.) He goes to the market with his friends.

6.) वह अपने किचन में खाना बनाती है।
6.) She cooks food in her kitchen.

7.) नेहा मुंबई में रहती है।
7.) Neha lives in Mumbai.

ऊपर दिए गए वाक्यों मे आप देख सकते है, की हमने एकवचन कर्ता होने पर verb की 1st form के साथ s/es/ies का उपयोग किया है। जैसे: he के साथ goes, she के साथ cooks,और neha के साथ lives का प्रयोग।

Negative Sentence

Formula –

Subject + do/does + not + verb 1st form + object.

Example in Hindi and English –

1.) मै रोजाना अपना काम नहीं करता हूँ।
1.) I do not do my work every day.

2.) हम रोज घूमने नहीं जाते है।
2.) We do not go for a walk every day.

3.) तुम अपने दोस्त के साथ बातें नहीं करते हो।
3.) You do not talk with your friend.

4.) वे हर दिन क्रिकेट मैच नहीं देखते हैं।
4.) They do not watch cricket matches every day.

5.) वह अपने दोस्तों के साथ बाजार नहीं जाता है।
5.) He does not go to the market with his friends.

6.) वह अपने किचन में खाना नहीं बनाती है।
6.) She does not cook food in her kitchen.

7.) नेहा मुंबई में नहीं रहती है।
7.) Neha does not live in Mumbai.

Note: Do not को शॉर्ट में don’t और does not को doesn’t कहते है।

Interrogative Sentence

Interrogative sentence में 2 प्रकार के वाक्य बनते है:

  1. Do/does के साथ- जब वाक्य में “क्या” का भाव आता हो, और जवाब हाँ या ना में हो।
  2. WH words के साथ– जब वाक्य में “क्या” के अतिरिक्त कोई प्रशनवाचक शब्द आता हो, जैसे: what, why, when, who etc.

Notes: अगर आप नहीं जानते की Wh words क्या है, तो आप इस लिंक 👉 wh words पर जाकर पढ़ सकते है।

Type-1 (Do/does)

Formula –

Do/does + subject + verb 1st form + object?

Note- Interrogative sentence में हमेशा प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगता है।

Example in Hindi and English –

1.) क्या मै रोजाना अपना काम करता हूँ?
1.) Do I do my work every day?

2.) क्या हम रोज घूमने जाते है?
2.) Do we go for a walk every day?

3.) क्या तुम अपने दोस्त के साथ बातें करते हो?
3.) Do You talk with your friend?

4.) क्या वे हर दिन क्रिकेट मैच देखते हैं?
4.) Do they watch cricket matches every day?

5.) क्या वह अपने दोस्तों के साथ बाजार जाता है?
5.) Does he go to the market with his friends?

6.) क्या वह अपने किचन में खाना बनाती है?
6.) Does she cook food in her kitchen?

7.) क्या नेहा मुंबई में रहती है?
7.) Does Neha lives in Mumbai?

Type-2 (WH words)

Formula –

Wh words + do/does + subject + verb 1st form + object?

Note- Interrogative sentence में हमेशा प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगता है।

Example in Hindi and English –

1.) मै कब रोजाना अपना काम करता हूँ?
1.) When do I do my work?

2.) हम रोज घूमने क्यों जाते है?
2.) Why do we go for a walk every day?

3.) तुम अपने दोस्त के साथ कैसे बातें करते हो?
3.) How do You talk with your friend?

4.) वे हर दिन कोनसा क्रिकेट मैच देखते हैं?
4.) Which cricket matche do they watch every day?

5.) वह अपने दोस्तों के साथ कहां जाता है?
5.) Where does he go with his friends?

6.) वह अपने किचन में किसके लिए खाना बनाती है?
6.) For whom does she cook food in her kitchen?

7.) नेहा कबसे मुंबई में रहती है?
7.) Since when does Neha lives in Mumbai?

Negative Interrogative Sentence

Interrogative sentence की तरह ही negative interrogative sentence में 2 प्रकार के वाक्य बनते है:

  • Type-1 (Do/does के साथ)- जब वाक्य में “क्या” का भाव आता हो, और जवाब हाँ या ना में हो।
  • Type-2 (WH words के साथ)– जब वाक्य में “क्या” के अतिरिक्त कोई प्रशनवाचक शब्द आता हो, जैसे: what, why, when, who etc.

Notes: अगर आप नहीं जानते की Wh words क्या है, तो आप इस लिंक 👉 wh words पर जाकर पढ़ सकते है।

Type-1 (Do/does + not)

Formula –

Do/does + subject + not + verb 1st form + object?
{or}
Do not /does not + subject + verb 1st form + object?

Note-

  • Negative interogative sentence को interro-negative sentense भी कहते है।
  • Negative interrogative sentence में हमेशा प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगता है।
Example in Hindi and English –

1.) क्या मै रोजाना अपना काम नहीं करता हूँ?
1.) Do I not do my work every day?

2.) क्या हम रोज घूमने नहीं जाते है?
2.) Do we not go for a walk every day?

3.) क्या तुम अपने दोस्त के साथ बातें नहीं करते हो?
3.) Do you not talk with your friend?

4.) क्या वे हर दिन क्रिकेट मैच नहीं देखते हैं?
4.) Do they not watch cricket matches every day?

5.) क्या वह अपने दोस्तों के साथ बाजार नहीं जाता है?
5.) Does he not go to the market with his friends?

6.) क्या वह अपने किचन में खाना नहीं बनाती है?
6.) Does she not cook food in her kitchen?

7.) क्या नेहा मुंबई में नहीं रहती है?
7.) Does Neha not live in Mumbai?

Type-2 (Wh words + not)

Formula –

Wh words + do/does + subject + not + verb 1st form + object?
{or}
Wh words + Do not /does not + subject + verb 1st form + object?

Note-

  • Negative interogative sentence को interro-negative sentense भी कहते है।
  • Negative interrogative sentence में हमेशा प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगता है।
Example in Hindi and English –

1.) तुम रोजाना अपना काम क्यों नहीं करते हो?
1.) Why do you not work every day?

2.) हम कब कोचिंग नहीं जाते है?
2.) When don’t we go to coaching?

3.) तुम अपने दोस्त से कहां नहीं मिलते हो?
3.) Where don’t you meet your friend?

4.) वह किसको परेशान नहीं करते है?
4.) Whom do they not borther?

5.) वह अपने दोस्तों के साथ बाजार कैसे नहीं जाता है?
5.) How does he not go to the market with his friends?

6.) वह कबसे अपने किचन में खाना नहीं बनाती है?
6.) Since when doesn’t she cook food in her kitchen?

7.) नेहा मुंबई में किसलिए नहीं रहती है?
7.) Why does Neha not live in Mumbai?

Present indefinite tense examples in Hindi

सिम्पल प्रेजेंट टेन्स को और भी अच्छे से समझने के लिए आप कुछ और उदाहरण (present indefinite tense examples in Hindi) नीचे देख सकते है:

1.) वह हर सुबह चाय पिता है।
1.) He drinks tea every morning.

2.) मै रोज सुबह 5 बजे उठता हूँ।
2.) I wake up every morning at 5 am.

3.) हम अंग्रेजी में वाद-विवाद करते हैं।
3.) We debate in English.

4.) तुम अंधेरे से क्यों डरते हो?
4.) Why do you afraid of the dark?

5.) आयुष आसानी से हार नहीं मानता है।
5.) Ayush does not give up easily.

6.) तुम पैसे का बंदोबस्त कैसे करते हो?
6.) How do you manage the money?

7.) गब्बर जेल से भाग जाता है।
7.) Gabbar escapes from the prison.

8.) बसंती कुत्तों के सामने नहीं नाचती है।
8.) Basanti does not dance in front of dogs.

9.) मेरे जन्मदिन पर मै बहुत खुश होता हूँ।
9.) I feel very happy on my birthday.

10.) वे रोज अपना पसंदीदा सीरियल देखते है।
10.) They watch their favorite serial every day.

Conclusion –

आज के इस आर्टिकल (simple present tense in hindi) में हमने जाना कि simple present tense या यूं कहे present simple tense क्या होते है, इनकि पहचान, इनका उपयोग और साथ मै कुछ उदहारण (Present indefinite tense examples in Hindi) भी देखे।

आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट (present indefinite tense in hindi) पसंद आयी होगी। अगर आपका इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे comment में जरूर बताए। और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के शेयर जरूर करें।

Present Tense (वर्तमानकाल)

Share with your friends

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *