100 Sentences of Simple Present Tense in Hindi

हैलो दोस्तों इस पोस्ट (100 sentences of simple present tense in hindi) में हम सामान्य वर्तमानकाल के वाक्यों (simple present tense sentences in hindi) को सीखेंगे।

हम simple present tense के रोजाना उपयोग होने वाले 100 से भी ज्यादा वाक्यों को उनके हिन्दी अर्थ (100 sentences of simple present tense in hindi to english) के साथ सीखेंगे। जिनमें positive, negative, interrogative, interro-negative sentences शामिल है।

अगर आप simple present tense के बारे में नहीं जानते है, तो आप इस लिंक Simple Present Tense पर जाकर सीख सकते है की simple present tense क्या होते है?

Positive sentences of simple present tense in Hindi

नीचे आप सामान्य वर्तमानकाल के सकारात्मक वाक्यों (positive sentences of simple present tense) को पढ़ सकते है:

1.) हम सब रात को साथ में खाना खाते है।
1.) We all eat dinner together at night.

2.) मै रोज सुबह 7 बजे उठता हूँ।
2.) I wake up every morning at 7.

3.) तुम मुझे बहुत परेशान करते हो। 
3.) You bother me a lot.

4.) हम सभी दोस्त एक-दूसरे से बाते करते है।
4.) All our friends talk to each other.

5.) सूरज दिन में निकलता है।
5.) The sun rises during the day.

6.) मम्मी बाजार सब्जी लेने जाती है।
6.) Mom goes to the market to buy vegetables.

7.) मेरी बहन बहुत अच्छा गाना गाती है।
7.) My sister sings very well.

8.) दिवाली पर सभी घर वाले खुश है।
8.) All the family members are happy on Diwali.

9.) पापा टीवी पर मैच देखते है।
9.) Papa watches the match on TV.

10.) मेरे दोस्त मुझे घूमने के लिए बुलाते है।
10.) My friends invite me to hang out.

11.) राहुल मेरा हमेशा साथ देता है।
11.) Rahul always supports me.

12.) वह अपना काम भूल जाता है।
12.) He forgets his work.

13.) दुकानदार किराने का सामान बेचता है।
13.) The shopkeeper sells groceries.

14.) नयन रविवार को घूमने जाता है। 
14.) Nayan goes for a walk on Sunday.

15.) उसे इंग्लिश भाषा पसंद है।
15.) He likes English language.

16.) मेरे दोस्त मुझे बहुत याद करते है।
16.) My friends miss me a lot.

17.) वह नैना की मदद करता है। 
17.) He helps Naina.

18.) बच्चे रोज सुबह स्कूल जाते है। 
18.) Children go to school every morning.

19.) सभी अपने काम से काम रखते है।
19.) Everyone minds their own business.

20.) डॉक्टर मरीजों का इलाज करते है। 
20.) Doctors treat patients.

21.) चौराहे पर हर शाम भीड़ रहती है।
21.) There is a crowd at the crossroads every evening.

22.) मेरे सभी दोस्त अच्छी कंपनी नौकरी करते है।
22.) All my friends work in good companies.

23.) मेरे बीमार होने पर मेरा भाई मेरी देखभाल करता है।
23.) My brother takes care of me when I’m sick.

24.) माँ मुझसे बहुत प्यार करती है।
24.) My mother loves me very much.

25.) वह मेरी कमियाँ मुझे बताता है।
25.) He tells me my shortcomings.

Negative sentences of simple present tense in Hindi

नीचे आप सामान्य वर्तमानकाल के नकारात्मक वाक्यों (negative sentences of simple present tense) को पढ़ सकते है:

26.) वह उसे कुछ नहीं बताता है।
26.) He doesn’t tell her anything.

27.) तुम बहुत ज्यादा नहीं सोचते हो।
27.) You don’t think too much.

28.) वे उसकी बात नहीं सुनते है।
28.) They don’t listen to him.

29.) बच्चे घर की सफाई नहीं करते है।
29.) Children do not clean the house.

30.) प्रिंसिपल मेरे पापा को नहीं जानते हैं।
30.) The principal doesn’t know my father.

31.) मै घर पर शोर नहीं मचाता हूँ।
31.) I don’t make noise at home.

32.) बच्चे छुपन छुपाई नहीं खेलते हैं।
32.) Children do not play hide and seek.

33.) वह दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते है।
33.) They both don’t like each other.

34.) अच्छा इंसान चोरी नहीं करता है।
34.) A good person does not steal.

35.) अमेरिका के लोग घर पर नहीं रहते है।
35.) American people do not stay at home.

36.) विराट बॉलिंग नहीं करता है।
36.) Virat does not bowl.

37.) तुम्हारा भाई हॉरर मूवी नहीं देखता है।
37.) Your brother doesn’t watch horror movies.

38.) मिस टीना हमें केमिस्ट्री नहीं पढ़ाती है।
38.) Miss Tina doesn’t teach us chemistry.

39.) उज्जैन में सिर्फ एक मंदिर नहीं है।
39.) There is not just one temple in Ujjain.

40.) बस ड्राइवर बस बहुत तेज नहीं चलाता है।
40.) The bus driver does not drive the bus very fast.

41.) परीक्षक परीक्षा में चीटिंग नहीं करने देता है।
41.) The examiner does not allow cheating in the exam.

42.) विक्रम के घर पर 2 से ज्यादा कमरे नहीं है।
42.) There are not more than 2 rooms in Vikram’s house.

43.) हम अपने कपड़े खुद नहीं धोते है।
43.) We don’t wash our own clothes.

44.) विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ाई नहीं करते है।
44.) Students do not study in college.

45.) उस गाड़ी में कोई नहीं है।
45.) There is no one in that car.

46.) वह सबके सामने ज्यादा नहीं बोलता है।
46.) He doesn’t speak much in front of everyone.

47.) पागल लोग बात को नहीं समझते है।
47.) Crazy people do not understand the matter.

48.) मेरा दोस्त उसकी परेशानी किसी को नहीं बताता है।
48.) My friend doesn’t tell his problems to anyone.

49.) महक पढ़ाई में अच्छी नहीं है।
49.) Mehak is not good in study.

50.) वह मेरी परवाह नहीं करती है।
50.) She doesn’t care about me.

Interrogative sentences of simple present tense in Hindi

नीचे आप सामान्य वर्तमानकाल के प्रश्नवाचक वाक्यों (interrogative sentences of simple present tense) को पढ़ सकते है:

51.) क्या तुम्हारे बहुत सारे दोस्त है?
51.) Do you have many friends?

52.) क्या सभी इंदौर के बारे में जानते है?
52.) Does everyone know about Indore?

53.) क्या तुम्हें बहुत तेज नींद आती है?
53.) Do you sleep very fast?

54.) क्या तुम यह समझते हो?
54.) Do you understand this?

55.) क्या मेरा भाई तुम्हें जानता है?
55.) Does my brother know you?

56.) क्या बच्चे हर दिन मैदान में खेलते है?
56.) Do children play in the field every day?

57.) क्या तुम उससे परेशान हो?
57.) Are you upset with him?

58.) क्या वह स्कूल में पढ़ाई करता है?
58.) Does he study at school?

59.) क्या मै तुम्हारी बात समझ जाता हूँ?
59.) Do I understand what you mean?

60.) क्या सब तुम्हारे बारे में बात करते है?
60.) Does everyone talk about you?

61.) क्या तुम हर बात पर हंसते हो?
61.) Do you laugh at everything?

62.) क्या वह हर बार तुम्हारी बात मान जाता है?
62.) Does he agree with you every time?

63.) क्या सभी उसे पागल समझते है?
63.) Does everyone think he’s crazy?

64.) क्या टीवी बहुत देर तक चालू रहती है?
64.) Does the TV stay on for a long time?

65.) क्या तुम्हारा दोस्त बहुत ईमानदार है?
65.) Is your friend very honest?

66.) क्या तुम्हें उसे समझदार नहीं मानते हो?
66.) Don’t you consider him intelligent?

67.) क्या वह हर बात पर हंसता है?
67.) Does he laugh at everything?

68.) क्या टीचर इस पेन से लिखते है?
68.) Does the teacher write with this pen?

69.) क्या तुम भोपाल में रहते हो?
69.) Do you live in Bhopal?

70.) क्या पुष्पा सच बोलती है?
70.) Does Pushpa tell the truth?

71.) क्या तुम बार-बार इस बारे में सोचते हो?
71.) Do you think about this again and again?

72.) क्या हम यहां बैठकर इस बारे में बात करते हैं?
72.) Do we sit here and talk about this?

73.) क्या तुम्हारे टीचर उस राग को गाते है?
73.) Does your teacher sing that raga?

74.) क्या तुम हर त्योहार अपने घर जाते हो?
74.) Do you go to your home every festival?

75.) क्या मैं तुम्हे परेशान करता हूँ?
75.) Do I bother you?

Interro-negative sentences of simple present tense in Hindi

नीचे आप सामान्य वर्तमानकाल के नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्यों (interro-negative sentences of simple present tense) को पढ़ सकते है:

76.) क्या मै आपके साथ घूमने नहीं जाता हूँ? 
76.) Don’t I go out with you?

77.) क्या तुम अपनी मम्मी का ध्यान नहीं रखते हो?
77.) Don’t you take care of your mom?

78.) क्या वह हर रोज जल्दी नहीं उठता है?
78.) Doesn’t he wake up early every day?

79.) क्या पुलिस उसे परेशान नहीं करती है?
79.) Don’t the police bother him?

80.) क्या खिलाड़ी मन लगाकर नहीं खेलते है?
80.) Do players not play with all their heart?

81.) क्या आपको अंधेरे से डर नहीं लगता है?
81.) Aren’t you afraid of the dark?

82.) क्या तुम्हारी बहन तुम्हें गिफ्ट नहीं देती है?
82.) Doesn’t your sister give you gifts?

83.) क्या तुम दिन भर मोबाईल नहीं चलते हो?
83.) Don’t you use your mobile all day long?

84.) क्या गाड़ी बहुत ज्यादा आवाज नहीं करती है?
84.) Doesn’t the car make a lot of noise?

85.) क्या सब डॉक्टर को अपनी परेशानी नहीं बताते है?
85.) Doesn’t everyone tell their problems to the doctor?

86.) क्या समय नहीं निकलता रहता है?
86.) Doesn’t time keep passing by?

87.) क्या मै तुम्हें कुछ नहीं बताता हूँ?
87.) Don’t I tell you anything?

88.) क्या बचपन में हम खिलौनों के साथ नहीं खेलते है?
88.) Don’t we play with toys in childhood?

89.) क्या लड़कियां मेकअप नहीं करती है?
89.) Don’t girls wear makeup?

90.) क्या माँ-बाप अपने बच्चों से बात नहीं करते है?
90.) Do parents not talk to their children?

91.) क्या यह बैंक पैसे उधार नहीं देती है?
91.) Doesn’t this bank lend money?

92.) क्या सवारी अपने सामान की देखभाल नहीं करती है?
92.) Doesn’t the passengers take care of their luggage?

93.) क्या वह शिक्षक मेरी शिकायत नहीं करता है?
93.) Doesn’t that teacher complain about me?

94.) क्या तुम सब अपने पैसे उधार नहीं देते हो?
94.) Don’t you all lend out your money?

95.) क्या सभी अपने बारे में नहीं सोचते है?
95.) Doesn’t everyone think about themselves?

96.) क्या वह अपने घर की सफाई नहीं करता है?
96.) Doesn’t he clean his house?

97.) क्या रवि अपने पैसे नहीं भूल जाता है?
97.) Doesn’t Ravi forget his money?

98.) क्या तुम खाना देर से नहीं खाते हो?
98.) Don’t you eat late?

99.) क्या मै सबसे बात नहीं करता हूँ?
99.) Don’t I talk to everyone?

100.) क्या वह मुझे कुछ नहीं बताता है?
100.) Doesn’t he tell me anything?

Read also:

Conclusion

इस पोस्ट (100 sentences of simple present tense in hindi) में हमने simple present tense के बहुत सारे रोजाना इस्तेमाल होने वाले sentences जाने। हमें आशा है, की आपको यह पोस्ट (100 sentences of simple present tense in hindi to english) पसंद आयी होगी। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें comment में जरूर बताए। 

और ऐसी ही बेहतरीन पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को bookmark कर ले।

Share with your friends

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *