Adverb की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण | Adverb in Hindi

हैलो दोस्तों आज की इस पोस्ट (adverb in hindi) में हम जानेंगे की एडवर्ब क्या होते है (what is adverb), और इनके प्रकार कौन-कौन (types of adverb) से है। Adverb शब्दभेद (parts of speech) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे पहले हमने verb के बारे में जाना था। इस पोस्ट में हम एडवर्ब को बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे। तो चलिए adverb को अच्छे से समझते है।

Adverb in Hindi

Adverb definition in Hindi

क्रियाविशेषण की परिभाषा – क्रिया, विशेषण या किसी अन्य क्रियाविशेषण के अर्थ में वृद्धि करने वाले शब्दों को क्रियाविशेषण (adverb) कहते है। 

सामान्य शब्दों में कहे तो क्रियाविशेषण किसी क्रिया (verb), विशेषण (adjective), और क्रियाविशेषण (adverb) की विशेषता बताते है।

आसानी से समझने के लिए नीचे दिए गए वाक्यों को देखिए:

  1. Raju wants a very tasty mango.
  2. Neha runs slowly.
  3. The water is too hot.

वाक्य (1.) में, very एक एडवर्ब है। very यह बताता है कि आम कितना मीठा है। अर्थात tasty विशेषण को very स्पष्ट करता है।

वाक्य (2.) में, slowly एडवर्ब है। Slowly यह बताता है कि नेहा किस गति से दोड़ रही है। अर्थात runs क्रिया को slowly स्पष्ट करता है।

वाक्य (3.) में too एडवर्ब है। Too यह बताता है कि पानी कितना गर्म है। अर्थात hot क्रियाविशेषण को too स्पष्ट कर्ता है।

क्रियाविशेषण के उदाहरण – Very, slowly, too, quite, extremely, so, loudly, fluently, happily, wonderfully, really, carelessly, beautifully  आदि।

Adverb meaning in hindi

Adverb का हिन्दी अर्थ होता है – “क्रियाविशेषण”।

Types/Kinds of adverb in hindi

types of adverb in hindi
Types of adverb in Hindi

Adverb (क्रियाविशेषण) 9 प्रकार के होते है:

  1. Adverbs of time (कालवाचक क्रियाविशेषण)
  2. Adverbs of frequency (आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण)
  3. Adverbs of place (स्थानवाचक क्रियाविशेषण)
  4. Adverbs of manner (रीतिवाचक क्रियाविशेषण)
  5. Adverbs of degree/quantity (परिणामवाचक क्रियाविशेषण)
  6. Adverbs of affirmation and negative (स्वीकारवाचक और निषेधवाचक क्रियाविशेषण)
  7. Adverbs of reason (कारणवाचक क्रियाविशेषण)
  8. Interrogative adverbs (प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण)
  9. Relative adverbs (संबंधवाचक क्रियाविशेषण)

Adverbs of time

कालवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वह क्रियाविशेषण जो क्रिया (verb) के समय को बताते है की काम कब हुआ, उन्हे कालवाचक क्रियाविशेषण (adverb of time) कहते है।

जैसे:

  • I tried this before.
  • He goes for a walk daily.
  • Vivek never lies.
  • We have given the exam already.

ऊपर दिए गए वाक्यों में before, daily, never, already कालवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है। क्योंकि इनसे हमें क्रिया के समय का बोध हो रहा है।

कालवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – Before, now, after, lately, ago, soon, daily, yesterday, already, never आदि।

Adverbs of frequency

आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वह क्रियाविशेषण जो क्रिया कितनी बार हुई यह बताते है, उन्हे आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण (adverbs of frequency) कहते है।

जैसे:

  • I have been to Delhi twice.
  • He often called my name.
  • The washerman washed the clothes again.
  • She seldom comes here.

ऊपर दिए गए वाक्यों में twice, often, agin, seldom आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है। क्योंकि इनसे हमें क्रिया यानि की काम कितनी बार हुआ है यह पता चल रहा है।

आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – once, twice, often, seldom, always, again, frequently आदि।

Adverbs of place

स्थानवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वह क्रियाविशेषण जो यह बताते है की काम कहाँ पर हुआ उन्हे, स्थानवाचक क्रियाविशेषण (adverbs of place) कहते है।

जैसे:

  • Go there and stand.
  • She looked up.
  • You can come in.
  • He walks backward.

ऊपर दिए गए वाक्यों में there, up, in, backward आदि स्थानवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है। क्योंकि यह बताते है क्रिया यानि काम किस स्थान पर हुआ।

स्थानवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – Here, there, everywhere, up, within, in, out, away, backward आदि।

Adverbs of manner

रीतिवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वे विशेषण जो यह बताते है की काम किस प्रकार से हुआ है, उन्हे रीतिवाचक क्रियाविशेषण (adverbs of manner) कहते है। 

जैसे:

  • They read slowly.
  • He fights bravely with his enemy.
  • This story is well written.
  • Coal miners work hard.

ऊपर दिए गए वाक्यों में slowly, bravely, well, hard रीतिवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है क्योंकि यह बताते है की क्रिया यानि काम किस तरह हुआ है।

रीतिवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – Clearly, bravely, well, hard, soundly, agreeably, sadly, silently आदि।

Note: इस वर्ग में लगभग वे सभी क्रियाविशेषण आ जाते है। जो विशेषण से बनते है और जिनके अंत में -ly जुड़ा होता है।

Adverbs of degree/quantity

परिणामवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वे क्रियाविशेषण जो काम कितना, कितनी मात्रा में या किस सीमा तक हुआ यह बताते है, उन्हे परिणामवाचक क्रियाविशेषण (adverbs of degree) कहते है।

जैसे –

  • He is too selfish.
  • India was not fully prepared.
  • I am almost there.
  • She is very beautiful.

ऊपर दिए गए वाक्यों में too, fully, almost, very परिणामवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण है क्योंकि यह क्रिया यानि काम कितना या किस सीमा तक हुआ बता रहे है।

परिणामवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – too, any, almost, fully, quite, very, rather, enough, so, pretty आदि।

Adverbs of affirmation and negative

स्वीकारवाचक और निषेधवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वे क्रियाविशेषण जो स्वीकारात्मक और नकारात्मक भाव प्रकट करते है, उन्हे स्वीकारवाचक और निषेधवाचक क्रियाविशेषण (Adverbs of affirmation and negative) कहते है।

जैसे – 

  • I have not tried that.
  • Surely he is on the bus.
  • You are certainly right about the journey.
  • I am definitely paying for lunch.

ऊपर दिए गए वाक्यों में not, surely, certainly, definitely स्वीकारवाचक और निषेधवाचक क्रियाविशेषण है, क्योंकि यह स्वीकारात्मकता और नकारात्मकता भाव प्रकट कर रहे है।


स्वीकारवाचक और निषेधवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – not, surely, certainly, definitely आदि।

Adverbs of reason

कारणवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वह विशेषण जो क्रिया के कारण को बताता है उन्हे कारणवाचक क्रियाविशेषण (adverbs of reason) कहते है।

जैसे:

  • Because I was tired.
  • Thus, she left the room.
  • He, therefore, wins the match.

ऊपर दिए गए वाक्यों में because, thus, therfore कारणवाचक क्रियाविशेषण है, क्योंकि यह क्रिया यानि काम होने के कारण को बता रहे है।

कारणवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – so, because, hence, therefore, thus आदि।

Interrogative adverbs

प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – जब प्रश्न पूछने के लिए क्रियाविशेषण का उपयोग किया जाता है, तो उसे प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण (interrogative adverbs) कहते है।

जैसे:

  • How many shoes do you have?
  • Where are you from?
  • When is your birthday?
  • Why are you late?

ऊपर दिए गए वाक्यों में how many, where, when, why प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण है। क्योंकि इनका उपयोग प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण की तरह हुआ है।

प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – where, when, why, how आदि।

Relative adverbs

संबंधवाचक क्रियाविशेषण की परिभाषा – वह क्रियाविशेषण जिनका उपयोग वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है, उन्हे संबंधवाचक क्रियाविशेषण (relative adverbs) कहते है।

जैसे –

  • This is the reason why I stop.
  • The house where I live.
  • He was talking to me when Nisha was there.

ऊपर दिए गए वाक्यों में why, where, when का उपयोग संबंधवाचक क्रियाविशेषण की तरह हुआ है। क्योंकि यह दो वाक्यों को जोड़ने का काम कर रहे है।

संबंधवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण – why, where, when आदि।

Adverb examples in Hindi and English

नीचे आप कुछ और क्रियाविशेषण के उदाहरण (examples of adverbs) पढ़ सकते है।

1.) My mother goes to the temple daily.

1.) मेरी मां रोज मंदिर जाती हैं।

2.) He came to my room once.

2.) वह एक बार मेरे कमरे में आया था।

3.) Temples are everywhere in India.

3.) भारत में हर जगह मंदिर हैं।

4.) He danced easily.

4.) उन्होंने आसानी से डांस किया।

5.) I have enough money in my pocket.

5.) मेरी जेब में काफी पैसा है।

6.) He is not ready for it.

6.) वह इसके लिए तैयार नहीं है।

7.) Hence I am afraid of the dark.

7.) इसलिए मुझे अँधेरे से डर लगता है।

8.) Why are you smiling?

8.) तुम मुस्कुरा क्यों रहे हो?

9.) I remember the school where I studied.

9.) मुझे वह स्कूल याद है जहाँ मैंने पढ़ाई की थी।

ऊपर दिए गए वाक्यों में daily (रोज), once (एक बार), everywhere (हर जगह), easily (आसानी से), enough (काफी), not (नहीं), hence (इसलिए), why (क्यों), where (जहाँ) क्रियाविशेषण है।

Adverb FAQ

Adverb को हिन्दी में क्या कहते है?

Adverb को हिन्दी में “क्रियाविशेषण” कहते है।

Adverb किसे कहते है?

क्रिया, विशेषण या किसी अन्य क्रियाविशेषण के अर्थ में वृद्धि करने वाले शब्दों को क्रियाविशेषण (adverb) कहते है। 

सामान्य शब्दों में कहे तो क्रियाविशेषण किसी क्रिया (verb), विशेषण (adjective), और क्रियाविशेषण (adverb) की विशेषता बताते है।

Adverb कितने प्रकार के होते है?

Adverb (क्रियाविशेषण) 9 प्रकार के होते है:
1.) Adverbs of time (कालवाचक क्रियाविशेषण)
2.) Adverbs of frequency (आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण)
3.) Adverbs of place (स्थानवाचक क्रियाविशेषण)
4.) Adverbs of manner (रीतिवाचक क्रियाविशेषण)
5.) Adverbs of degree/quantity (परिणामवाचक क्रियाविशेषण)
6.) Adverbs of affirmation and negative (स्वीकारवाचक और निषेधवाचक क्रियाविशेषण)
7.) Adverbs of reason (कारणवाचक क्रियाविशेषण)
8.) Interrogative adverbs (प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण)
9.) Relative adverbs (संबंधवाचक क्रियाविशेषण)

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट (adverb in hindi) में हमने adverb के बारे में जाना। आशा है, की आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें comment मे जरूर बताए।

बिल्कुल शुरुआत से अंग्रेजी बोलना सीखने के लिये हमारे इस ब्लॉग को बुकमार्क कर ले। हम ऐसे ही पोस्ट लाते रहते है। हमसे जुड़े रहने के लिये आप हमें Instagram और Facebook पर भी फॉलो कर सकते है-

Instagram – @English_leaner_podcast

Facebook – @Englishlearnerpodcast

इस तरह की और भी पोस्ट पढ़े –

Parts of Speech (शब्दभेद)

Share with your friends

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *