Noun किसे कहते है? | Noun की परिभाषा व प्रकार

हैलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम noun को हिन्दी में (noun in Hindi) समझेंगे। और noun की परिभाषा के साथ, noun के प्रकारों को जानेंगे। अगर हम noun की बात करें तो parts of speech का हिस्सा है। और इंग्लिश ग्रामर को समझने के लिए part of speech के इस टॉपिक noun की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

तो आइए इस आर्टिकल (noun in Hindi) की शुरुआत करते है। और जानते है की noun क्या होते है?

Noun in Hindi

Noun definition in Hindi

संज्ञा कि परिभाषा – किसी प्राणी, स्थान, या वस्तु के नाम को संज्ञा (noun) कहते है। यहाँ प्राणी का तात्पर्य इंसानों और जानवरों दोनों से है।

साथ ही वस्तु शब्द में वे सभी पदार्थ आते है, जिन्हें हम देख, सुन, चख, सुंग और छु सकते है।

तथा वे बातें जिनके विषय में हम सोच सके किंतु जिन्हे इंद्रियों द्वारा समझ न सके संज्ञा कहलाती है।

Noun meaning in Hindi

Noun का हिन्दी अर्थ होता है- “संज्ञा”

Types of the noun in Hindi (Noun के प्रकार)

संज्ञा (noun) के 5 प्रकार होते है, जो निम्न है:

  • Proper noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
  • Common noun (जातिवाचक संज्ञा)
  • Collective noun (समूहवाचक संज्ञा)
  • Abstract noun (भाववाचक संज्ञा)
  • Material noun (द्रववाचक संज्ञा)

Proper noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)

Proper noun definition

व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा- किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा (proper noun) कहते है।

Note: व्यक्तिवाचक संज्ञा का पहला अक्षर (letter) हमेशा capital होता है।

जैसे- Ram (राम), Arijit (अरिजित), Holi (होली), Kolkata (कोलकाता), Tajmahal (ताजमहल), Mumbai (मुंबई), Mahabharata (महाभारत) आदि।

Proper noun meaning in Hindi

Proper noun का हिन्दी अर्थ होता है- “व्यक्तिवाचक संज्ञा”।

Proper noun sentence examples

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण निम्न है-

1.) Ram is an honest boy.

1.) राम एक ईमानदार लड़का है।

2.) This is the festival of Holi.

2.) यह होली का त्योहार है।

3.) Kolkata is a big city.

3.) कोलकाता एक बड़ा शहर है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में Ram (राम), Holi (होली) और Kolkata (कोलकाता) व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

Common noun (जातिवाचक संज्ञा)

Common noun definition

जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा- वह संज्ञा जो किसी जाति या एक प्रकार के विभिन्न व्यक्तियों अथवा वस्तुओं का बोध करती है, उसे जातिवाचक संज्ञा (common noun) कहते है।

जैसे- girl (लड़की), boy (लड़का), city (शहर), state (राज्य), chair (कुर्सी), table (मेज़), computer (कंप्यूटर), mobile (मोबाइल) आदि।

Common noun meaning in Hindi

Common noun का हिन्दी अर्थ है- “जातिवाचक संज्ञा”।

Common noun sentence examples

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण निम्न है-

1.) The boy is talking to someone.

1.) लड़का किसी से बात कर रहा है।

2.) Kolkata is one of the big city of India.

2.) कोलकाता भारत के बड़े शहरों में से एक है।

3.) Laptops are too expensive.

3.) लैपटॉप बहुत महंगे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में boy (लड़का), city (शहर), laptop (लैपटॉप) जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

Collective noun (समूहवाचक संज्ञा)

Collective noun definition

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा- वह संज्ञा जो की एक ही प्रकार के व्यक्तियों, वस्तुओं के समूह का बोध करती है। उसे समूहवाचक संज्ञा (collective noun) कहते है।

जैसे- team (समूह), crowd (भीड़), nation (राष्ट्र), flock (झुंड), family (परिवार), committee (समिति), army (सेना), police (पुलिस) आदि।

Collective noun meaning in Hindi

Collective noun का हिन्दी अर्थ है- “समूहवाचक संज्ञा”।

Collective noun sentence examples

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण निम्न है-

1.) The crowd is protesting on the street.

1.) भीड़ सड़क पर विरोध कर रही है।

2.) Police investigate the crime.

2.) पुलिस अपराध की जांच कर रही है।

3.) The family is too happy.

3.) परिवार बहुत खुश है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में crowd (भीड़), police (पुलिस), family (परिवार) समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

Abstract noun (भाववाचक संज्ञा)

Abstract noun definition

भाववाचक संज्ञा की परिभाषा- वे संज्ञा जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के गुण, क्रिया, भाव या स्थिति का बोध होता है। उसे भाववाचक संज्ञा (abstract noun) कहते है।

इसके अतिरिक्त कलाओं (arts) और विज्ञानों (science) के नाम जैसे व्याकरण (grammar), संगीत (music), रसायन विज्ञान (chemistry) आदि भी भाववाचक संज्ञा (abstract noun) है।

जैसे- goodness (अच्छाई), hardness (कठिनाई), honesty (ईमानदारी), bravery (बहादुरी), childhood (बचपन), sleep (नींद), laughter (हंसी), theft (चोरी) आदि।

Abstract noun meaning in Hindi

Abstract noun का हिन्दी अर्थ है- “भाववाचक संज्ञा“।

Abstract noun sentence examples

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण निम्न है-

1.) Honesty is the best policy.

1.) ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।

2.) Laughter is good for our health.

2.) हंसना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है।

3.) We dream in our sleep.

3.) हम नींद में सपने देखते है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में  honesty (ईमानदारी), laughter (हँसी), sleep (नींद) भाववाचक संज्ञा के उदाहरण है।

Material noun (द्रववाचक संज्ञा)

Material noun definition

द्रववाचक संज्ञा की परिभाषा- वह संज्ञा जिससे उन वस्तुओं का बोध होता है, जिन्हें मापा या तोला जा सकता है परंतु गिना नहीं जा सकता, उस संज्ञा को द्रववाचक संज्ञा (material noun) कहते है।

जैसे- पानी (water), तेल (oil), चीनी (sugar), गेहूँ (wheat), दाल (lentils), चांदी (silver), सोना (gold) आदि।

Material noun meaning in Hindi

Material noun का अर्थ होता है- “द्रववाचक संज्ञा”।

Material noun sentence examples

द्रववाचक संज्ञा के उदाहरण निम्न है-

1.) The bottle is filled with water.

1.) बोतल में पानी भरा हुआ है।

2.) The weight of gold is 2kg.

2.) सोने का वजन 2 किलो है।

3.) Sugar is sweet in taste.

3.) चीनी स्वाद में मीठी होती है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में  water (पानी), gold (सोना), sugar (चीनी) भाववाचक संज्ञा के उदाहरण है।

Noun FAQs

संज्ञा (noun) क्या है?

किसी प्राणी, स्थान, भाव, गुण या वस्तु के नाम को संज्ञा (noun) कहते है। यहाँ प्राणी का तात्पर्य इंसानों और जानवरों दोनों से है।

Noun का हिन्दी अर्थ होता है?

Noun का हिन्दी अर्थ है- “संज्ञा”।

संज्ञा (noun) कितने प्रकार की होती है?

संज्ञा (noun) के 5 प्रकार होते है, जो निम्न है:
1.) Proper noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
2.) Common noun (जातिवाचक संज्ञा)
3.) Collective noun (समूहवाचक संज्ञा)
4.) Abstract noun (भाववाचक संज्ञा)
5.) Material noun (द्रववाचक संज्ञा)

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल (noun in hindi) में हमने जाना की noun (संज्ञा) क्या होते है? साथ ही साथ हमने noun (संज्ञा) की परिभाषा और प्रकार जाने। आशा है, की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें comment में जरूर बताए। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल आया सुझाव है तो आप हमसे comment में पूछ सकते हो।

Share with your friends

3 Comments

  1. I value your perspective on this topic. Your style is very engaging and your thoughts you shared are extremely relevant. Keep it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *