Pronoun की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण | Pronoun in Hindi

हैलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल (pronoun in Hindi) में हम हिन्दी में जानेंगे की pronoun क्या होते है, इनकी परिभाषा क्या है, और साथ ही साथ pronoun के प्रकार कौन-कौन से है। Pronoun शब्दभेद (part of speech) का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। तो चलिए शुरुआत करते है, इस आर्टिकल (pronoun in Hindi) की।

Pronoun in Hindi

Pronoun definition in Hindi

सर्वनाम की परिभाषा- वे शब्द जिनका उपयोग संज्ञा (noun) के स्थान पर किया जाता है। उन्हें सर्वनाम (Pronoun) कहते है।

सर्वनाम के उपयोग से हम किसी भी वाक्य को पढ़ने और सुनने में बहुत ही आसान बना सकते है।

जैसे- अगर हम सर्वनाम (Pronoun) का उपयोग न करें तो वाक्य कुछ इस तरह दिखेंगे:

  • Mahesh is a clever boy. (महेश एक चालाक लड़का है।)
  • Mahesh lives in Delhi. (महेश दिल्ली में रहता है।)
  • Mahesh has a car. (महेश के पास कार है।)

वही सर्वनाम (Pronoun) का उपयोग करने पर वाक्य कुछ इस तरह दिखेंगे:

  • Mahesh is a clever boy. (महेश एक चालाक लड़का है।)
  • He lives in Delhi. (वह दिल्ली में रहता है।)
  • He has a car. (उसके पास कार है।)

जैसा की आपने ऊपर के वाक्यों में Mahesh (महेश) के स्थान पर He (वह) का प्रयोग देखा। जिससे की वाक्य पढ़ने और सुनने में आसान लग रहा है।

इसी तरह हम सर्वनाम (Pronoun) का उपयोग कर वाक्यों को छोटा और आसान बना सकते है।

सर्वनाम के उदाहरण- He (वह), she (वह), it (यह), I (मैं), we (हम), you (तुम), they (वे), each (प्रत्येक), other (अन्य), who (कौन), all (सब), where (कहां) आदि।

Pronoun meaning in Hindi

Pronoun का हिन्दी अर्थ होता है- “सर्वनाम”।

Types/kinds of pronoun

सर्वनाम (Pronoun) मुख्यतः 8 प्रकार के होते है:

  • Personal pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)
  • Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम)
  • Emphatic pronoun (बलात्मक सर्वनाम)
  • Demonstrative pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)
  • Indefinite pronoun (अनिश्चितवाचक सर्वनाम)
  • Distributive pronoun (विभागवाचक सर्वनाम)
  • Relative pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)
  • Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)
types of pronoun in hindi
Types of pronoun in Hindi

Personal pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)

Personal pronoun definition

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जिसका उपयोग व्यक्ति या वस्तु के स्थान पर किया जाता है। उसे पुरुषवाचक सर्वनाम (personal pronoun) कहते है।

जैसे- I (मैं), we (हम), you (तुम), they (वे), he (वह), she (वह), it (यह)

Personal pronoun meaning in Hindi

Personal pronoun का हिन्दी अर्थ है- “पुरुषवाचक सर्वनाम”।

Types of personal pronoun

Personal pronoun के तीन प्रकार होते है-

  1. First person pronoun
  2. Second person pronoun
  3. Third person pronoun

First person pronoun- यह वह pronoun होता है। जो बात को कहता है। जैसे- I, we

Second person pronoun- यह वह pronoun होता है। जो बात को सुनता है। जैसे- you

Third person pronoun- यह वह pronoun होता है। जिसके बारे में बात कहीं जाती है। जैसे- he, she, it, they

Note: personal pronoun को हम निम्न भागों में भी बाँट सकते है-

  • Subjective pronoun
  • Possesive pronoun
  • Objective pronoun

Examples of personal pronouns

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) He is a good writer.

1.) वह एक अच्छा लेखक है।

2.) We are ready for the party.

2.) हम पार्टी के लिए तैयार है।

3.) You can learn English.

3.) तुम अंग्रेजी सिख सकते हो।

4.) I am a student.

4.) मैं एक विद्यार्थी हूँ।

5.) It is a white chair.

5.) यह एक सफेद कुर्सी है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में he (वह), we (हम), you (तुम), I (मैं), it (यह) पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम)

Reflexive pronoun definition

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जिसमें कर्ता (subject) द्वारा किया गया कार्य किसी दूसरे पर न पढ़कर खुद पर पढ़ता है। उसे निजवाचक सर्वनाम (reflexive pronoun) कहते है।

इस pronoun में my, your, him, her, it के साथ -self तथा our, your, them के साथ -selves जोड़ा जाता है।

जैसे- myself, himself, herself, itself, yourself, ourselves, yourselves, themselves

Reflexive pronoun meaning in Hindi

Reflexive pronoun का हिंदी अर्थ होता है- निजवाचक सर्वनाम“।

Examples of reflexive pronouns

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) I hurt myself.

1.) मैंने खुद को चोट पहुँचाली।

2.) It will destroy itself.

2.) यह अपने आप नष्ट हो जाएगा।

3.) He tried to learn himself.

3.) उसने खुद सीखने की कोशिश की।

4.) You should try this yourself.

4.) तुम्हें ये स्वयं से आजमाना चाहिए।

5.) We are preparing ourselves.

5.) हम खुद को तैयार कर रहे है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में myself, itself, himself, yourself, ourselves निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

Emphatic pronoun (बलात्मक सर्वनाम)

Emphatic pronoun definition

बलात्मक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जिसका उपयोग किसी संज्ञा (noun) या सर्वनाम (pronoun) पर जोर देने के लिए किया जाता है। उसे बलात्मक सर्वनाम (Emphatic pronoun) कहते है।

Note- Emphatic pronoun और Reflexive pronoun देखने में बिल्कुल एक जैसे होते है। परंतु इनके उपयोग में अंतर है। अगर आपको एक बार में समझ न आए तो आप इन्हे दोबारा पढे।

जैसे- myself, himself, herself, itself, yourself, ourselves, yourselves, themselves

Emphatic pronoun meaning in Hindi

Emphatic pronoun का हिंदी अर्थ होता है- बलात्मक सर्वनाम“।

Examples of emphatic pronouns

बलात्मक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) He himself said so.

1.) ऐसा उन्होंने खुद कहा था।

2.) The city itself is huge.

2.) शहर खुद में ही बहुत बड़ा है।

3.) We saw the president himself.

3.) हमने खुद राष्ट्रपति को देखा।

4.) They keep the secret themselves.

4.) उन्होंने राज खुद तक ही रखा।

5.) We ourselves win the match.

5.) हम खुद ही मैच जीतते हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में himself, itself, themselves, ourselves का बलात्मक सर्वनाम की तरह उपयोग किया गया है,जो की subject (he, city, we, they) पर बल यानि जोर दे रहे है।

Demonstrative pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

Demonstrative pronoun definition

संकेतवाचक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जिनका उपयोग किसी वस्तु या वस्तुओं की ओर संकेत करने के लिए किया जाता है। उन्हे संकेतवाचक सर्वनाम (demonstrative pronoun) कहते है।

जैसे- this (यह), that (वह), these (ये), those (वे), such (ऐसे)

Demonstrative pronoun meaning in Hindi

Demonstrative pronoun का हिंदी अर्थ होता है- “संकेतवाचक सर्वनाम”।

Examples of demonstrative pronouns

संकेतवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) This is my mobile.

1.) यह मेरा मोबाइल है।

2.) That is her watch.

2.) वह उसकी घड़ी है।

3.) These are white pages.

3.) ये सफेद पन्ने हैं।

4.) Those are green vegetables.

4.) वे हरी सब्जियां है।

5.) All such people are happy.

5.) ऐसे सभी लोग सुखी होते हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में this (यह), that (वह), these (ये), those (वे), such (ऐसे) संकेतवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

Indefinite pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

Indefinite pronoun definition

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जिससे किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम (indefinite pronoun) कहते है।

जैसे- one (एक), none (कोई नहीं), all (सब), some (कुछ), somebody (कोई), nobody (कोई नहीं), few (कुछ), many (बहुत), any (कोई), other (दूसरा), anybody (कोई), anyone (किसी को)

Indefinite pronoun meaning in Hindi

Indefinite pronoun का हिंदी अर्थ होता है- “अनिश्चयवाचक सर्वनाम”।

Examples of indefinite pronouns

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) We have some special gifts for you.

1.) हमारे पास तुम्हारे लिए कुछ खास तोहफे है।

2.) Somebody has killed him.

2.) किसी ने इसे मार दिया है।

3.) Many of them are students.

3.) उनमें से कई छात्र हैं।

4.) Is anyone hungry?

4.) क्या कोई भूखा है?

5.) She have some other responsibilities.

5.) उसकी कुछ और ज़िम्मेदारियाँ है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में some (कुछ), somebody (किसी), many (कई), anyone (कोई), other (और) अनिश्चयवाचक सर्वनामके उदाहरण है।

Distributive pronoun (विभागवाचक सर्वनाम)

Distributive pronoun definition

विभागवाचक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जिसका उपयोग एक समय में व्यक्तियों या वस्तुओं में से केवल एक या एक भी नहीं का बोध कराने के लिए किया जाता है। उसे विभागवाचक सर्वनाम (distributive pronoun) कहते है।

विभागवाचक सर्वनाम हमेशा एकवचन (singular) होते है। तथा इनके साथ एकवचन क्रिया (singular verb) का उपयोग किया जाता है।

जैसे- each (प्रत्येक), either (कोई एक), neither (कोई नहीं), everyone (हर कोई), any (कोई), none (कोई नहीं)

Distributive pronoun meaning in Hindi

Distributive pronoun का हिंदी अर्थ होता है- “विभागवाचक सर्वनाम”।

Examples of distributive pronouns

विभागवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) Each of the students are smart.

1.) प्रत्येक छात्र होशियार है।

2.) Either of these pages has a poetry.

2.) इनमे से किसी एक पेज में एक कविता है।

3.) Everyone is happy in the class.

3.) कक्षा में सब खुश है।

4.) None of them is your friend.

4.) इनमें से कोई तुम्हारा दोस्त नहीं है।

5.) Neither of them is right.

5.) उनमें से कोई भी सही नहीं है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में each (प्रत्येक), either (कोई एक), everyone (सब), none (कोई नहीं), neither (कोई नहीं) विभागवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

Relative pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)

Relative pronoun definition

संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा- वह सर्वनाम जो दो वाक्यों को जोड़ता है, तथा अपने से पहले या बाद वाले संज्ञा (noun) और सर्वनाम (pronoun) से संबंध बताता है। उसे संबंधवाचक सर्वनाम (relative pronoun) कहते है।

जैसे- who (जो), whom (जिसको), which (जो), whoever (जिसे भी), whomever (जिसको भी), that (जो), whichever (जो भी)

Relative pronoun meaning in Hindi

Relative pronoun का हिंदी अर्थ होता है- “संबंधवाचक सर्वनाम”।

Examples of relative pronouns

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न है-

1.) The man who is brave.

1.) वह आदमी जो बहादुर है।

2.) The thing which I like the most.

2.) वह चीज जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।

3.) Whoever wants to come with me can come.

3.) जो कोई भी मेरे साथ आना चाहता है, आ सकता है।

4.) The girl whose car is white in color.

4.) वह लड़की जिसकी कार का रंग सफेद है।

5.) The laptop that I like.

5.) वह लैपटॉप जो मुझे पसंद है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में Who (जो), which (जो), whoever (जो कोई भी), whose (जिसकी), that (जो) संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सवर्नाम)

Interrogative pronoun definition

प्रश्नवाचक सवर्नाम की परिभाषा- वह pronoun जिनका उपयोग प्रशन पूछने के लिये किया जाता है। उन्हे प्रश्नवाचक सवर्नाम (Interrogative pronoun) कहते है।

जैसे- who (कौन), whom (किसको), what (क्या), where (कहाँ), which (कौनसा), whatever (जैसे भी), whichever (जो भी)

Interrogative pronoun meaning in Hindi

Interrogative pronoun का हिंदी अर्थ होता है- “प्रश्नवाचक सवर्नाम”।

Examples of interrogative pronouns

प्रश्नवाचक सवर्नाम के उदाहरण निम्न है-

1.) Who is in the class?

1.) कक्षा मैं कौन है?

2.) Where is he going?

2.) वह कहाँ जा रहा है?

3.) Which is your favorite book?

3.) आपकी पसंदीदा किताब कौन सी है?

4.) Whatever you want.

4.) जो भी तुम्हें चाहिए।

5.) What are you looking for?

5.) आप क्या ढूंढ रहे हो?

ऊपर दिए गए वाक्यों में who (कौन), where (कहाँ), which (कौनसा), whatever (जो भी), what (क्या) प्रश्नवाचक सवर्नाम के उदाहरण है।

Pronoun examples in Hindi and English

नीचे आप pronoun के और भी उदाहरण देख सकते है-

1.) Ram, you are a lazy person. (personal pronoun)

1.) राम, तुम एक आलसी व्यक्ति हो।

2.) I completed the work myself. (reflexive pronoun)

2.) मैंने खुद काम पूरा किया।

3.) They themselves admitted their fault. (empathic pronoun)

3.) उन्होंने खुद अपनी गलती स्वीकार की।

4.) This is the Taj Mahal. (demonstrative pronoun)

4.) यह ताजमहल है।

5.) Nobody was there to help him. (indefinite pronoun)

5.) उसकी मदद के लिए वहां कोई नहीं था।

6.) Each of these pencils cost five rupees. (distributive pronoun)

6.) इनमें से प्रत्येक पेंसिल की कीमत पांच रुपये है।

7.) He completed the work that I gave him. (relative pronoun)

7.) जो काम मैंने उसे दिया था उसने उसे पूरा किया।

8.) What do you want to say? (interrogative pronoun)

8.) तुम क्या कहना चाहते हो?

Pronoun FAQs

Pronoun को हिंदी में क्या कहते हैं?

Pronoun को हिन्दी में “सर्वनाम” कहते है।

सर्वनाम (Pronoun) कितने प्रकार के होते है?

सर्वनाम (Pronoun) मुख्यतः 8 प्रकार के होते है:
1.) Personal pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)
2.) Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम)
3.) Emphatic pronoun (बलात्मक सर्वनाम)
4.) Demonstrative pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)
5.) Indefinite pronoun (अनिश्चितवाचक सर्वनाम)
6.) Distributive pronoun (विभागवाचक सर्वनाम)
7.) Relative pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)
8.) Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

सर्वनाम (Pronoun) का उपयोग कहा किया जाता है?

सर्वनाम (Pronoun) का उपयोग संज्ञा (noun) के स्थान पर किया जाता है।

Conclusion

तो दोस्तों इस पोस्ट (pronoun in Hindi) मे हमने सर्वनाम के बारे में हिन्दी में जाना। और साथ में सर्वनाम (pronoun) के प्रकारों (types of pronoun) के साथ-साथ सर्वनाम के कुछ उदाहरण भी जाने।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे comment में जरूर बताए, और अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है तो आप comment में पूछ सकते है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *