Verb क्या है? आइए जानते है वर्ब की परिभाषा और प्रकार | Verb in Hindi

हैलो दोस्तों आज की इस पोस्ट (verb in Hindi) में हम verb यानि क्रिया के बारे में जानेंगे। और साथ ही साथ वर्ब की परिभाषा को समझते हुए हम वर्ब के प्रकार और उपयोग सीखेंगे। Verb, parts of speech का एक हिस्सा है। Parts of speech को हम पहले पढ़ चुके है।

तो आइए इस पोस्ट (verb in Hindi) की शुरुआत करते है और बहुत ही सरल और आसान शब्दों में वर्ब के बारे में जानते है। हो सकता है की आपको यह पोस्ट बड़ी लगे। पर मेरा यकीन मानिए यह पोस्ट पढ़ने में बहुत ही आसान है, और इसे पढ़ने के बाद आपका वर्ब से संबंधित कोई सवाल नहीं रहेगा।

Verb in Hindi

Verb definition in Hindi

क्रिया की परिभाषा –  Verb शब्द लेटिन भाषा के verbum से आया है जिसका अर्थ है ‘एक शब्द’। वह शब्द जिससे हमें किसी कार्य के करने या होने का पता चलता है उसे क्रिया (verb) कहते है। 

क्रिया व्यक्ति या वस्तु द्वारा किए गए कार्य को दर्शाती है। यह किसी भी वाक्य का सबसे महत्वपूर्ण शब्द है। अंग्रेजी का कोई भी वाक्य क्रिया के बिना नहीं बन सकता है।

जैसे – come (आना), go (जाना), learn (सीखना), write (लिखना), play (खेलना), sleep (सोना), bath (नहाना), push (दबाना) आदि।

Verb meaning in Hindi

Verb का हिन्दी अर्थ होता है – “क्रिया”।

Types/kinds of verb

Verb (क्रिया) दो प्रकार की होती है:

  1. Main verb (मुख्य क्रिया)
  2. Helping verb (सहायक क्रिया)

Main verb

Definition of main verb

मुख्य क्रिया की परिभाषा – वह क्रिया जो कर्ता के द्वारा किए गए मुख्य कार्य को दर्शाती है। उसे मुख्य क्रिया (main verb) कहते है।

जैसे – Speak (बोलना), come (आना), watch (देखना), go (जाना), try (प्रयास करना), sleep (सोना), breathe (सांस लेना), write (लिखना), listen (सुनना), work (काम करना) आदि।

Types of main verb

मुख्य क्रिया दो प्रकार की होती है:

  1. Finite verb (सिमित क्रिया)
  2. Non-finite verb (असिमित क्रिया)
Finite verb
Definition of finite verb

सिमित क्रिया की परिभाषा – Finite का अर्थ होता है – ‘सिमित’। अर्थात वह वर्ब जो की अपने कर्त्ता (subject) के नंबर, व्यक्ति (person) और काल (tense) के साथ बदल जाती है, या यू कहे की tense की शर्तों का पालन करती है। उसे finite verb (सिमित क्रिया) कहते है।

Finite verb meaning in Hindi

Finite verb का हिन्दी अर्थ होता है- “सिमित क्रिया”।

आइए कुछ उदाहरण से अच्छे से समझते है।

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे और समझे:

  • He is a player.
  • I am a football player.
  • They are good friends.
  • We are students.

ऊपर दिए गए वाक्यों में is, am, are सिमित क्रिया (finite verb) के उदाहरण है, क्योंकि यह अपने कर्त्ता (subject) के नंबर व व्यक्ति (person) के साथ बदल जाती है।

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे और समझे:

  • I work at software company.
  • He works at a software company.
  • We work at software company.

ऊपर दिए गए वाक्यों में work एक सिमित क्रिया (finite verb) है, जो की अपने (subject) के नंबर व व्यक्ति (person) के अनुसार बदल रही है। इसी कारण He वाले वाक्य में work के साथ ‘s’ जोड़ा गया है जबकि I और we वाले वाक्यों में नहीं।

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे और समझे:

  • They got a salary hike.
  • I did that thing too.
  • Neha called me yesterday.

ऊपर दिए गए वाक्यों में got (get), did (do), called (call) सिमित क्रिया (finite verb) के उदाहरण है, क्योंकि यह भी tense (काल) के अनुसार अपना रूप बदल रही है।

सिमीत क्रिया के उदाहरण – is, am, are, love, speak, get, call, do, study आदि।

Types of finite verb

सिमित क्रिया 2 प्रकार की होती है:

  1. Transitive verb (सकर्मक क्रिया)
  2. Intransitive verb (अकर्मक क्रिया)
Non-finite verb
Definition of non-finite verb

असिमित क्रिया की परिभाषा – Non-finite का अर्थ होता है – ‘असिमित’। अर्थात वह वर्ब जो की अपने कर्त्ता (subject) के नंबर, व्यक्ति (person) और काल (tense) के साथ नहीं बदलती है, या यू कहे की tense की शर्तों का पालन नहीं करती है। उसे non-finite verb (असिमित क्रिया) कहते है।

Non-finite verb meaning in Hindi

Non-finite verb का हिन्दी अर्थ होता है- “असिमित क्रिया”।

आइए कुछ उदाहरण से समझते है।

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे और समझे:

  • They want to start a business.
  • He wants to start a business.
  • I want to start a business.

ऊपर दिए गए वाक्यों में want, wants और want तो सिमित क्रिया (finite verb) है। जबकि ‘to start’ एक non-finite verb है। क्योंकि यह अपने कर्त्ता (subject) के नंबर, व्यक्ति (person) के साथ नहीं बदल रही है।

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे और समझे:

  • I like swimming.
  • She likes swimming.
  • Rahul likes swimming.

ऊपर दिए गए वाक्यों में like, likes और likes तो सिमित क्रिया (finite verb) है। जबकि ‘swimming’ एक non-finite verb है। क्योंकि यह अपने कर्त्ता (subject) के नंबर, व्यक्ति (person) के साथ नहीं बदल रही है। यानि कर्ता (I, she, Rahul) के साथ इसका वही रूप (swimming) उपयोग हो रहा है।

नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे और समझे:

  • He breaks a painted window.
  • I broke a painted window.
  • We break a painted window.

ऊपर दिए गए वाक्यों में breaks, break और break तो सिमित क्रिया (finite verb) है। जबकि ‘painted’ एक non-finite verbहै। क्योंकि यह अपने कर्त्ता (subject) के नंबर, व्यक्ति (person) के साथ नहीं बदल रही है।

असिमीत क्रिया के उदाहरण – to watch, to learn, to speak, swimming, dancing, painted, broken आदि।

Types of non-finite verb

असिमित क्रिया तीन प्रकार की होती है:

  1. Infinitive verb
  2. Gerund verb
  3. Participle verb

Helping verb

Definition of helping verb

सहायक क्रिया की परिभाषा – वह क्रिया जो tense (काल) को बताने के लिए मुख्य क्रिया की सहायता करती है। उसे सहायक क्रिया (helping verb) कहते है।

उदाहरण – do, (be – is, am, are, was, were, been), has, have, had, can, may, should, could, would आदि।

Types of helping verb

सहायक क्रिया दो प्रकार की होती है:

  1. Auxiliary verb (सहेयक क्रिया)
  2. Modal verb (रूपात्मक क्रिया)
Auxiliary verb

सहेयक क्रिया की परिभाषा – वह क्रिया जो किसी वाक्य में मुख्य क्रिया की सहायता करती है या होने के भाव को दर्शाती है उसे सहेयक क्रिया (auxiliary verb) कहते है।

Auxiliary verb meaning in Hindi

Auxiliary verb का हिन्दी अर्थ होता है – “सहेयक क्रिया”।

उदाहरण –

  1. He is a scientist.
  2. Mayank has two laptops.
  3. I have been to Mumbai.
  4. They are students of class 8th.
  5. Teacher was teaching maths.

ऊपर दिए गए वाक्यों में is, has, been, are, was सहेयक क्रिया (auxiliary verb) के उदाहरण है।

Modal verb

रूपात्मक क्रिया की परिभाषा – वह क्रिया जिसका उपयोग संभावना, क्षमता, भविष्यवाणी बताने या अनुमति लेने के लिए किया जाता है। उसे रूपात्मक क्रिया (modal verb) कहते है। Modal verb का उपयोग हमेशा मुख्य क्रिया के साथ किया जाता है।

Modal verb meaning in hindi

Modal verb का हिन्दी अर्थ होता है –“रूपात्मक क्रिया”।

उदाहरण –

  1. I can make a beautiful painting.
  2. May I take this pen?
  3. Everyone should be honest.
  4. I would like to have tea.
  5. They must keep the secret.

ऊपर दिए गए वाक्यों में can, may, should, would, must रूपात्मक क्रिया (modal verb) के उदाहरण है।

50+ Verb forms in Hindi and English with meaning

अगर हम verb forms (क्रिया के रूपों) की बात करे तो, वाक्य के अर्थ को आसानी से प्रकट करने के लिए क्रिया के तीन फॉर्म बनाए गए है।

कुछ सामान्यतः उपयोग होने वाली क्रिया के तीनों रूप आप उनके हिन्दी अर्थ के साथ नीचे देख सकते है।  

First form (V1)Hindi meaningSecond form (V2)Third form (V3)
Readपढ़नाReadRead
WriteलिखनाWroteWritten
PlayखेलनाPlayedPlayed
DanceनाचनाDancedDanced
CookपकानाCookedCooked
Workकाम करनाWorkedWorked
DoकरनाDidDone
SeeदेखनाSawSeen
Combकंगी करनाCombedCombed
Loveप्यार करनाLovedLoved
Tryकोशिश करनाTriedTried
CutकांटनाCutCut
PutरखनाPutPut
BuyखरीदनाBoughtBought
BringलानाBroughtBrought
WashधोनाWashedWashed
BatheनहानाBathedBathed
Cleanसाफ करनाCleanedCleaned
Climbचढ़नाClimbedClimbed
DistributeबांटनाDistributedDistributed
AskपूछनाAskedAsked
TellबतानाToldTold
SpeakबोलनाSpokeSpoken
ListenसुननाListenedListened
WalkचलनाWalkedWalked
Runदौड़नाRanRun
JumpकूदनाJumpedJumped
SingगानाSangSung
EatखानाAteEaten
DrinkपीनाDrankDrunk
SleepसोनाSleptSlept
Clapताली बजानाClappedClapped
ThinkसोचनाThoughtThought
PlayखेलनाPlayedPlayed
Prayप्रार्थना करनाPrayedPrayed
Driveगाड़ी चलानाDroveDriven
RideसवारीRodeRodden
SitबैठनाSatSat
LiveजीनाLivedLived
Combकंघी करनाcombedcombed
ApplyलगानाAppliedApplied
Hateनफ़रत करनाHatedHated
Betrayधोखा देनाBetrayedBetrayed
UnderstandसमझनाUnderstoodUnderstood
TouchछुनाTouchedTouched
Studyपढाई करनाStudiedStudied
Rememberयाद करनाRememberedRemembered
CallबुलानाCalledCalled
Biteदांत से काटनाBitBitten
YellचीखनाYelledYelled
SneezeछींकनाSneezedSneezed
Tryकोशिश करनाTriedTried
CoughखांसनाCoughedCoughed
Hugगले लगानाHuggedHugged
WearपहननाWoreWorn
50+ Verb forms in Hindi and English with meaning

Verb FAQs

Verb (वर्ब) को हिन्दी में क्या कहते है?

Verb (वर्ब) को हिंदी में “क्रिया” कहते है।

क्रिया किसे कहते है?

Verb शब्द लेटिन भाषा के verbum से आया है जिसका अर्थ है ‘एक शब्द’। वह शब्द जिससे हमें किसी कार्य के करने या होने का पता चलता है उसे क्रिया (verb) कहते है।

क्रिया कितने प्रकार की होती है?

Verb (क्रिया) दो प्रकार की होती है:
1.) Main verb (मुख्य क्रिया) 2.) Helping verb (सहायक क्रिया)

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट (verb in hindi) में हमने क्रिया (Verb) के बारे में जाना। और साथ ही साथ क्रिया के प्रकारो (types of verb) को जाना। आशा है की आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें comment में जरूर बताए।

बिल्कुल शुरुआत से अंग्रेजी बोलना सीखने के लिये हमारे इस ब्लॉग को बुकमार्क कर ले। हम ऐसे ही पोस्ट लाते रहते है। हमसे जुड़े रहने के लिये आप हमें Instagram और Facebook पर भी फॉलो कर सकते है-

Instagram – @English_leaner_podcast

Facebook – @Englishlearnerpodcast

Share with your friends

2 Comments

  1. Your blog has quickly become my favorite source for motivation. Thank you for sharing your thoughts.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *